2000 के नोट की खूबियां कर देंगी हैरान, जानिए क्या है इसमें खास

नई दिल्ली. कालाधन, जाली नोटों पर लगाम कसने की कवायद में पीएम नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार रात से 500 रुपये और 1000 रुपये के नोटों को बंद करने की घोषणा कर दी.  इसके बाद रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने घोषणा की कि जल्द ही 2000 रुपए का नया नोट जारी किया जाएगा. आरबीआई ने कई खूबियों से लैश नए नोट की तस्वीर भी जारी की है. आइए हम आपको बताते है कि इन नए नोट में क्या है खास.
 
1- आरबीआई ने घोषणा की है कि 2000 रुपए के नए नोट में नैनो जीपीएस चिप लगी होगी. जिससे इसे ट्रेक करना आसान होगा. 
2- नैनो जीपीएस चिप सैटेलाइट एनजीसी को सिग्नल भेजती है तो एनजीसी अपनी लोकेशन को बताती है.
3- इस तकनीक से एक जगह इकठ्ठा कालेधन को ट्रेक करने में मदद मिलेगी
3- 2000 के नोट के पीछे मंगलयान की फोटो है.
4- 2000 के नए नोट के पीछे स्वच्छ भारत अभियान की तस्वीर छपी है.
6- इसपर भारतीय रिजर्व बैंक के गर्वनर उर्जित पटेल का हस्ताक्षर है. 
7- नोट बनाने में नई तकनीक का इस्तेमाल किया गया है. इसे मैसूर करेंसी प्रिंटिंग प्रेस में प्रिंट किया गया है.
8- खबरें आ रही है कि 2000 रुपए का नोट पानी में जल्दी भीगेगा नहीं. नोट पर एडवांस वॉटर प्रूफिंग तकनीक का इस्तेमाल किया गया है. 
9- यूरोपीय देशों की करेंसी में इसी तकनीक का इस्तेमाल होता है. 
 

Post a Comment

Previous Post Next Post