नई दिल्ली: नोटबंदी को लेकर केंद्र सरकार ने गुरुवार को कुछ नई घोषणाएं की है। इसमें दो बातें सबसे अहम है। अब पुराने नोटों को बदलने की लिमिट 4500 रुपये से घटाकर 2000 रुपये कर दी गई है। कल यानी शुक्रवार से उपभोक्ता बैंक से सिर्फ 2000 रुपए के पुराने नोट (500 और 1000 के नोट) ही बदलवा पाएंगे।
साथ ही जिस घर में शादी है उसे बड़ी राहत देते हुए सरकार ने उस परिवार के किसी भी सदस्य के खाते से 2.5 लाख रुपए निकालने की छूूट दी है। आर्थिक मामलों के सचिव शक्तिकांत दास ने ये घोषणा की। उन्होंने कहा कि ज्यादा से ज्यादा लोगों को लाभ मिले इसलिए पुराने नोटों को बदलने की लिमिट 4500 से घटाकर 2000 रुपये कर दी गई है।
Tags:
new delhi
