गाजियाबाद मे गन प्वाइंट पर युवक से 100 के 35 नोट लूटे

गन प्वाइंट पर लूट

सिहानी गेट थाना क्षेत्र में बाइकर्स ने ऑफिस से घर लौट रहे युवक से तमंचे के बल पर 100-100 ने 35 नोट लूट लिए। जाते हुए बदमाश कहकर गए कि 100-100 के नोट ही रखा कर, फिर मिलेंगे।पीड़ित विकास राणा पटेल नगर सेकेंड में परिवार के साथ रहता है। वह जीटी रोड स्थित एक मॉल में जॉब करता है।विकास ने बताया कि बुधवार रात करीब 10 बजे वह मॉल से पैदल घर लौट रहा था। नासिरपुर फाटक के पास बाइकर्स गैंग के दो बदमाश आए। उसके सिर पर तमंचा तान कर उससे बैग, 3500 रुपये और मोबाइल फोन छीन लिया। उससे पीटा और कविनगर की तरफ फरार हो गए। विकास ने राहगीरों के फोन से पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसका एमएमजी में मेडिकल कराया। इस संबंध में विकास ने सिहानी गेट थाने में तहरीर दी है। सिहानी गेट एसएचओ अवनीश दीक्षित ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। बदमाशों की तलाश की जा रही है।


Post a Comment

Previous Post Next Post