नई दिल्ली। मुकेश अंबानी ने रिलायंस जियो 4G की लॉन्चिंग और इसके प्लान की सार्वजनिक घोषणा कर दी है। इस दौरान ग्राहकों के लिए कई बड़े वादे किए गए। बताया गया कि किस तरह भारत गांधी-गिरी से डेटा-गिरी की ओर जाएगा।
शुरुआत में कंपनी ने जियो प्रिव्यू ऑफर शुरू किया था, जिसके तहत 90 दिनों के लिए अनलिमिटेड 4जी, अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और एसएमएस जैसी सुविधाएं दी गई थी। अब 5 सितंबर से कंपनी का “जियो वेलकम ऑफर” शुरू हो रहा है। जिसके तहत 31 दिसंबर तक रिलायंस जियो की वॉयस, डेटा और रोमिंग सेवाएं पूरी तरह से फ्री होंगी।
शुरुआत में जियो सिम सिर्फ रिलायंस के LYF सीरीज स्मार्टफोन के लिए था, फिर इसे सैमसंग और एलजी समेत अधिकतर ब्रांड्स के लिए खोल दिया था। मगर लॉन्चिंग के बाद अब 5 सितंबर से इसे हर 4जी स्मार्टफोन के लिए खरीदा जा सकता है। सिम को खरीदने के लिए देशभर के स्मार्टफोन यूजर्स में क्रेज है।
मगर हम आपको कुछ छुपी हुई Terms एंड Condition के बारे में बताएंगे, जो शायद आप नहीं जानते होंगे। इन कंडीशन को लॉन्चिंग के दौरान पूरी तरह से क्लियर नहीं किया गया था। हालांकि जब आप कंपनी की वेबसाइट पर जाकर टैरिफ डीटेल के बारे में पढ़ते हैं तो चीजें साफ हो जाती हैं।
कंपनी की ओर से कहा गया है कि ग्राहकों को 31 दिसंबर तक अनलिमिटेड डेटा दिया जाएगा। हालांकि एक तरह से ऐसा नहीं है। दरअसल इसमें 4 जीबी की लिमिट है। ग्राहक अभी तक सिम से एक दिन में जितना चाहे डेटा यूज कर सकते थे, मगर नए ऑफर में एक दिन के लिए 4 जीबी डेटा की लिमिट होगी। 4 जीबी के बाद स्पीड घटकर 128Kbps हो जाएगी।
लॉन्चिंग के दौरान कहा गया था कि 50 रुपए में एक जीबी का इंटरनेट दिया जाएगा, जिसके साथ ही रात में यूजर्स अनलिमिटेड नेट यूज कर सकेंगे। मगर क्या आप जानते हैं कि रात में इस अनलिमिटेड डेटा की टाइमिंग क्या रहेगी? कंपनी के नियम के मुताबिक आप रात 2 बजे से सुबह 5 बजे तक अनलिमिटेड नेट यूज कर पाएंगे। यह सिर्फ तीन घंटे होते हैं जिसकी टाइमिंग भी बेहद अजीब है।
Tags:
व्यापार
