घर जा रहे युवक पर जानलेवा हमला

 
बाजारशुकु ल (अमेठी): मो . असलम निवासी भैरमपुर नादी रविवार की रात करीब 9.30 बजे रोज की भाति बाजार से घर जा रहा थे और जैसे ही वह दयाल का पुरवा के पास स्थित घघरा नाले के पास पहुचें मोटर साइकिल सवार बदमाशों ने उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग करना शुरू कर दिया ।मौके पर पहुंची पुलिस असलम को बाजार शुकु ल अस्पताल ले आयी जहा प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफ र कर दिया।असलम की तहरीर पर दयाल का पुरवा निवासी मो. जलील, पूरे जैतू थाना सुबेहा निवासी लाल मोहम्मद व 2 अन्य अज्ञात के खिलाफ जानलेवा हमला करने व दयाल का पुरवा निवासी खलील, गुड्डू और बबलू पुत्रगण खलील के विरुद्ध हमले का षड़यंत्र रचने के आरोप में मुकदमा पंजीकृत कर जाच शुरू कर दी है। 

Post a Comment

Previous Post Next Post