भादर (अमेठी):दो माह पूर्व पीपरपुर थाना क्षेत्र के आलमपुर ढेमा में बांके से काटकर हुई पुजारी रामजस की हत्या के मामले में पुलिस ने खुलासा किया है | जिसमें आरोपी बृजलाल कोरी सुत जगन कोरी निवासी आलमपुर ढेमा को गिरफ्तार किया गया है ,आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त बांका भी बरामद हुआ है ,थानाध्यक्ष नरसिंह नारायण शर्मा की जांच रिपोर्ट के मुताबिक बृजलाल का एक महिला से अवैध सम्बन्ध था ,महिला की खेतीबारी का बृजलाल ही करता था ,महिला बीमार रहती थी। जिसके चलते वह साधू के पास झाड़- फूंक कराने के लिए ले जाता था। इस दौरान महिला का साधू के साथ अवैध संबंध बन गया। बस इसी रंजिश को लेकर बृजलाल ने पुजारी की हत्या कर दी , बीते 28 जून की रात में हुई थी पुजारी रामजस की हत्या और अज्ञात के विरुद्ध एफआईआर दर्ज हुई थी ,तफ्तीश के दौरान प्रकाश में आया आरोपी बृजलाल कोरी का नाम | आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
Tags:
amethi