इटावा, औरेया, अंबेडकरनगर और मऊ के डीएम बदले

उत्तर प्रदेश सरकार ने बुधवार की शाम इटावा, औरेया, अंबेडकरनगर और मऊ के डीएम सहित छह आईएएस अफसरों का तबादला कर दिया। विशेष सचिव मत्स्य शमीम अहमद खान को इटावा का नया डीएम बनाया गया है।
यूपी भूमि सुधार निगम के एमडी के. बालाजी को औरेया का डीएम बनाया गया है। विशेष सचिव राजस्व डॉ. सुरेंद्र कुमार का अंबेडकरनगर के डीएम पद पर किया गया तबादला निरस्त कर दिया गया है। अब वे विशेष सचिव राजस्व के अपने पुराने पद पर बन रहेंगे।
मऊ के डीएम वैभव श्रीवास्तव को अंबेडकरनगर का नया डीएम बनाया गया है। वेटिंग में चल रहे निखिल चंद्र शुक्ला को मऊ का नया डीएम बनाया गया है। बलिया में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के पद पर स्थानांतरित सुश्री हर्षिता माथुर को अब मेरठ के ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के पद पर तैनात किया गया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post