पीएम मोदी ने तिरंगे का अपमान किया था? कोर्ट में होगी सुनवाई

नई दिल्ली। पिछले साल अंतरराष्ट्रीय योग दिवस और अपने अमेरिकी दौरे के दौरान क्या प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तिरंगे का अपमान किया था? इस संबंध में की गई शिकायत पर एक स्थानीय अदालत ने संज्ञान लिया है।

बुधवार को मेट्रोपॉलिटन मैजिस्ट्रेट स्निग्धा सरवरिया ने कहा, 'मैं इस शिकायत का संज्ञान लेती हूं। मामले पर सुनवाई के लिए 9 मई की तारीख मुकर्रर की जाए।' उन्होंने शिकायतकर्ता से पीएम के खिलाफ शिकायत के समर्थन में साक्ष्य जुटाकर कोर्ट के सामने पेश करने को कहा।


शिकायतकर्ता आशीष शर्मा ने कोर्ट से मांग की थी कि वह पुलिस को पीएम मोदी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का आदेश दे। अपनी शिकायत में शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री ने इंडिया गेट पर आयोजित योग दिवस समारोह में राष्ट्रीय झंडे का अंगोछे की तरह इस्तेमाल कर इसका अपमान किया।

शिकायत में कहा गया है, 'उन्होंने (मोदी ने) बराक ओबामा (अमेरिकी राष्ट्रपति) को...आगे पढ़ें 

Post a Comment

Previous Post Next Post