मुझे पीएम बनओ या पागलखाने भेजोः आजम



आगरा। उत्तर प्रदेश सरकार के कद्दावर मंत्री आजम खां ने शनिवार को आगरा में फिर कुछ ऐसा कह दिया जिससे एक नया विवाद पैदा हो सकता है। आजम ने कहा कि उन्हें या तो पीएम बनवाओ या पागलखाने भेजो।

एक हिंदी अखबार में छपी खबर के मुताबिक, साध्वी पर निशाना साधते साधते पीएम पद को लेकर आजम का दर्द भी बाहर आ गया। यूपी सरकार में खुद को डिप्टी सीएम बनाने की अटकलों पर उन्होंने कहा, मैं डिप्टी सीएम क्यूं बनूंगा? पीएम बनाओ। यकीन दिलाता हूं कि बहुत अच्छा पीएम बनूंगा।

आजम ने पीएम मोदी को निशाने पर लिया और कहा कि पीएम क्यों नहीं बन सकता? मैं चाय नहीं बेचता या मैं मुसलमान हूं। जब मुसलमान राष्ट्रपति बन सकता है, तो प्रधानमंत्री क्यों नहीं?  आजम के निशाने पर एमआईएम पार्टी के असदुद्दीन ओवैसी भी रहे। यूपी में सियासी जमीन तैयार कर रहे ओवैसी पर आजम ने कहा कि यूपी में उनको कोई भाव नहीं मिलेगा।

ओवैसी ने हैदराबाद में बिरयानी का होटल खोल लिया है। उन्हें बिरयानी ही बेचने दें। आजम के निशाने पर इस बार साध्वी प्राची भी रही। आगरा में साध्वी प्राची द्वारा खुद पर दिए गए बयान पर पलटवार करते हुए आजम ने कहा कि वह प्राची से बहुत प्यार करते हैं। पता नहीं, वह उनसे इतनी नफरत क्यों करती हैं? अब इसे लव जेहाद कहेंगे। उन्होंने कहा कि जितने भी कुंवारे हैं, उनकी शादी करा देनी चाहिए।

Post a Comment

Previous Post Next Post