डाक विभाग ONLINE बेचेगा ट्रेन, बस और हवाई जहाज के टिकट

रेलवे, हवाई जहाज और सरकारी बस के टिकट के लिए अब आपको ज्यादा भागदौड़ नहीं करनी होगी। टिकट के लिए बस आपको डाक विभाग के कॉमन सेंटर तक जाना होगा। जहां ये टिकट आसानी से मिल जाएंगे। टिकट बेचने के लिए डाक विभाग की ओर से कॉमन सेंटर खोले जा रहे हैं। कई जगहों पर कॉमन सेंटर खुलने के बाद यह सेवा शुरू हो चुकी है।Image Loading
घंटों लंबी लाइन में नहीं लगना पड़ेगा
लोगों को रेलवे, हवाई जहाज और सरकारी बसों का टिकट लेने के लिए अमूमन काफी परेशानी उड़ानी पड़ती है।  टिकटों के लिए काफी परेशानी उठानी पड़ती है। टिकट लेने के लिए उन्हें घंटों लाइन में लगना पड़ता था। टिकट नहीं मिलने पर दलालों का सहारा भी लेना पड़ता है। अब इस तरह की परेशानी नहीं होगी। डाक विभाग की ओर से ऑनलाइन रेलवे, हवाई जहाज और सरकारी बस का टिकट  बेचा जाएगा। राज्यभर में कुछ जगहों पर कॉमन सेंटर खोला गया है। इसके माध्यम से आप टिकट ले सकते हैं। डाक विभाग पोर्टल से आपको टिकट दे देगा।
यहां शुरू हो चुकी है सेवामनेर, फतुहा, भागलपुर, कजरा, पीरू, चंडी, धोली, मीरगंज के डाकघरों में इस तरह की सेवा शुरू हो चुकी है।

पासपोर्ट, पैन कार्ड भी बनवा सकेंगे
डाक विभाग के कॉमन सेंटर से आप पैन कार्ड, पासपोर्ट, वोटर आइडी कार्ड, आदि भी यहां से बनवा सकेंगे। डाक विभाग सभी कागजात को पोर्टल पर डाल देगा। इसके बाद सभी तरह की औपचारिकता पूरी करने के बाद आपका कार्ड बन जाएगा।  धीरे-धीरे इसका विस्तार किया जाएगा। टिकट, पैन कार्ड, वोटर आईडी कार्ड, पासपोर्ट बनवाने के लिए अधिक पैसे नहीं देने होंगे। पोर्टल पर जो दर रहेगी, वही ग्राहकों से ली जाएगी।
http://www.livehindustan.com/news/national/article1-postal-department-will-sell-bus-train-and-fight-ticket-online--506351.html

Post a Comment

Previous Post Next Post