देखें: नवाजुद्दीन की फिल्म 'हरामखोर' का फर्स्ट लुक

देखें: नवाजुद्दीन की फिल्म मुंबई। बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी मांझी के बाद एक बार फिर जल्द बड़े पर्दे पर नजर आने वाले हैं। नवाजुद्दीन फिल्म 'हरामखोर' में जल्द नजर आएंगे। फिल्म का फर्स्ट लुक भी जारी हो चुका है। पोस्टर में नवाज के साथ फिल्म 'मसान' से फेम पाने वाली एक्ट्रेस श्वेता त्रिपाठी नजर आ रही हैं। श्वेता फिल्म में नवाज के अपोजिट लीड रोल में दिखेंगी।
फिल्म में नवाज एक शादीशुदा स्कूल टीजर का किरदार निभा रहे हैं जिसे अपनी छात्रा से प्यार हो जाता है। और फिल्म की पूरी कहानी टीचर और छात्रा के इर्द-गिर्द ही घूमती नजर आएगी। मामी फिल्म फेस्टिवल के लिए सलैक्ट हो चुकी ये फिल्म जल्द ही रिलीज होगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post