आसुस इंडिया ने सोमवार को जानकारी दी कि ज़ेनफोन 3 लेज़र 5.5 स्मार्टफोन बिक्री के लिए उपलब्ध है। इस स्मार्टफोन को 13,999 रुपये में ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट से खरीदा जा सकता है।
याद रहे कि आसुस ने अपने ज़ेनफोन सेल्फी, ज़ेनफोन 2 लेज़र 5.5 और ज़ेनफोन 2 डिलक्सकी प्री-ऑर्डर बुकिंग अगस्त महीने में शुरू की थी। फिलहाल, 3 जीबी रैम और ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 615 प्रोसेसर से लैस ज़ेनफोन 2 लेज़र 5.5 को बिक्री के लिए उपलब्ध कराया गया है।
कंपनी ने अगस्त महीने में इन हैंडसेट को लॉन्च करने के दौरान ही जानकारीदी थी कि उसके ज़ेनफोन सीरीज़ के हैंडसेट फ्लिपकार्ट के अलावा कंपनी के फिज़िकल स्टोर और अन्य रिटेल स्टोर पर उपलब्ध होंगे। प्री-ऑर्डर बुकिंग में उपलब्ध सभी ज़ेनफोन स्मार्टफोन एंड्रॉयड 5.0 लॉलीपॉप और 4 जी एलटीई से लैस हैं। ये डिवाइस डुअल सिम डुअल स्टैंडबाय सपोर्ट के साथ आते हैं।