बिना बैगेज वाले यात्रियों को स्पाइसजेट देगा किराए में छूट

नई दिल्ली। अक्सर बिना सामान या केवल एक हैंडबैग के साथ हवाईयात्रा करने वालों के लिए अच्छी खबर है। स्पाइसजेट अब घरेलू उड़ानों पर बिना सामान वाले यात्रियों को किराए में छूट दे रहा है। स्पाइ सजेट ने यह भी कहा कि अगर कोई यात्री रियायती टिकट बुक करता है और बाद में सामान चेक इन करना चाहता है तो उसे 10 किलोग्राम तक के बैग के लिए 500 रूपए और 15 किलोग्राम तक के बैग के लिए 750 रूपए शुल्क देना होगा।
इस ऑफर के तहत यात्रा के 30 दिन पहले टिकट बुक करने पर साधारण स्पाइससेवर किराए पर 200 रूपए की छूट मिलेगी। वहीं अगर रिटर्न टिकट भी बुक किया जाता है तो यह छूट एक हजार रूपए तक भी हो सकती है। स्पाइसजेट ने बयान में कहा कि यात्रियों को कम से कम सामान लेकर चलने के लिए उत्साहित करने से स्पाइसजेट ईधन की खपत में कमी और प्रदूषण घटाने में मदद कर रहा है।
 from patrika

Post a Comment

Previous Post Next Post