महाभारत पर जल्द बनेगी फिल्म,निर्देशक राजामौली ने आमिर से की मुलाक़ात

 राजामौली ने हालही में अपने इंटरव्यू में कहा की वे ‘महाभारत’ पर फिल्म बनाना चाहतें है। उन्होंने कहा था ‘महाभारत’ उनका ड्रीम प्रोजेक्ट फिल्म है। ख़ास बात ये है कि, इस फिल्म को लेकर राजामौली ने अभिनेता आमिर खान से मुलाक़ात भी की है। गौरतलब है कि, आमिर खान ने भी ‘महाभारत’ पर फिल्म बनाने की इच्छा जाहिर की। आमिर खान ‘महाभारत’ फिल्म में श्री कृष्ण की भूमिका निभाना चाहते है।
फिलहाल एस.एस राजामौली का पूरा ध्यान उनकी आने वाली फिल्म ‘बाहुबली 2’ पर है। फिल्म का ट्रेलर भी आ चुका है और फिल्म की रिलीज़ डेट भी नजदीक आ रहा है। अब सभी को बेसब्री से फिल्म के रिलीजिंग का इंतज़ार है।

Post a Comment

Previous Post Next Post