सपा संग्राम बोले तौकीर रजा कहा -सब RSS की चाल

समाजावादी पार्टी नेता मुलायम सिंह को मिला तौकीर रजा का समर्थन, कहा- सब RSS की चाल 

बरेली। मुलायम और अखिलेश के संग्राम में मुलायम भले ही अकेले नजर आ रहे हो लेकिन अब आलाहजरत खानदान से तालुक रखने वाले मौलाना तौकीर रजा मुलायम के समर्थन में कूद आये है। तौकीर रजा ने one इंडिया से एक्सक्लूसिव बातचीत में कहा है कि मुलायम ने एक पिता की सभी जिम्मेदारी निभाई है लेकिन अखिलेश ने एक पुत्र होने के कर्तव्य को नहीं निभाया है। तौकीर ने यह भी कहा कि मुलायम और अखिलेश के बीच विवाद की वजह आरएसएस है। आरएसएस के वजह से परिवार दो हिस्सों में बंट गया है और परिवार को आरएसएस के निशाने पर रामगोपाल यादव ने यह भूमिका निभाई है।
उन्होंने रामगोपाल पर यह भी आरोप लगाया कि बिहार चुनाव में प्रोफेसर रामगोपाल यादव की वजह से भाजपा को फायदा हुआ था। उन्होंने मुलायम के समर्थन करते हुए कहा कि मुलायम सिंह यादव इस समय मजलूम है। मुसलमान हमेशा मजलूम के साथ रहा है। अगर सपा दो हिस्सों में बंटती है तो वह मुलायम गुट के साथ खड़े होंगे।
आपका बताते चले वेस्ट यूपी में आलाहजरत परिवार का मुसलमानों के बीच अच्छा प्रभाव है। अगर मुलायम चुनाव मैदान में आये और आईएमसी ने पूरी सपोर्ट दी तो अखिलेश को पश्चचमी उत्तर प्रदेश में मुंह की खाना पड़ सकती है। 

Post a Comment

Previous Post Next Post