सपा में अब नहीं होगी सुलह, साइकिल पर EC करेगा फैसला

सपा में अब नहीं होगी सुलह, साइकिल पर EC करेगा फैसला

समाजवादी पार्टी में जारी संकट अभी खत्म होता नहीं दिख रहा है। आज अखिलेश यादव, मुलायम सिंह यादव से मिले। दोनों के बीच काफी देर तक बातें हुईं लेकिन सूत्रों के मुताबिक ये बातचीत असफल रही। बताया जा रहा है कि अमर सिंह, चुनाव आयोग के सामने मुलायम सिंह खेमे का पक्ष रखेंगे।
रामगोपाल यादव ने कहा, अब कोई समझौता नहीं होगा। अखिलेश के नेतृत्व में हम चुनाव मैदान में जा रहे हैं। चुनाव चिह्न पर इलेक्शन कमीशन फैसला करेगा। कन्फ्यूजन की कोई स्थिति नहीं है। अखिलेश यादव ही हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। दोनों पक्षों ने चुनाव आयोग के सामने अपनी बात रख दी है। कोई समझौता होने नहीं जा रहा है।
आजम खान लगातार पिता-पुत्र के बीच जारी विवाद को खत्म करने के प्रयासों में जुटे हैं।
चुनाव चिह्न साइकिल पर अपना दावा करने मंगलवार को चुनाव आयोग पहुंचे अखिलेश खेमे ने कहा कि उनके पास 90 फीसदी विधायकों का साथ है। वे सभी अखिलेश यादव का समर्थन कर रहे हैं। ऐसे में उनके नेतृत्व वाले धडे़ को ही सपा माना जाना चाहिए। चुनाव आयोग के अधिकारियों से करीब 20 मिनट की मुलाकात के बाद रामगोपाल यादव ने दिल्ली में इस बात की जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि इस संबंध में चुनाव आयोग को एक ज्ञापन सौंपा है, जिसमें कहा गया है कि अखिलेश गुट ही असली समाजवादी पार्टी है और पूरी पार्टी अखिलेश यादव के साथ है इसलिए पार्टी नाम और चुनाव चिह्न 'साइकिल' उन्हें ही आवंटित किया जाना चाहिए। अखिलेश खेमे की ओर से रामगोपाल यादव, नरेश अग्रवाल और किरणमय नंदा चुनाव आयोग गए थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post