शनिवार को देशभर में मकर संक्रांति का त्यौहार मनाया जा रहा है. इस दिन खास तौर पर खिचड़ी बनाई जाती है और गुड़–तिल, रेवड़ी, गजक का आनंद भी लिया जाता है. इस मौके पर सोशल मीडिया में शुभकामनाओं की झड़ी लगी हुई है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्विटर पर सिर्फ मकर संक्रांति की ही नहीं, पोंगल और माघ बिहू और उत्तारयण की भी बधाई दी है. उन्होंने लिखा है कि भारत में अलग अलग त्यौहर मनाए जा रहे हैं जो हमारी जिंदगी में खुशियां और रंग भरते हैं. यही विविधता भारत की ताकत है.
पीएम मोदी के अलावा और भी कई हस्तियों ने इस मौके पर बधाई दी है.
Be a responsible citizen - stay safe, keep the skies safe. #MakarSankrantipic.twitter.com/squpyoU6QI— Vasundhara Raje (@VasundharaBJP) January 14, 2017
Happy Makar Sankranti everyone...have a beautiful day and please do remember to look after our friends with wings— Nimrat Kaur (@NimratOfficial) January 14, 2017
Wish you a very Happy Makar Sankranti, #HappyPongal and #BhogaliBihu .— Vijender Singh (@boxervijender) January 14, 2017
May you have love and peace in your lives. pic.twitter.com/VCYELJH4FW
राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने लिखा है कि 'सूर्य देवता हमें अच्छी सेहत और खुशियों से नवाज़े.' वहीं भारतीय बॉक्सर विजेंद्र सिंह ने भी मकर संक्रांति, पोंगल और माघ बिहू की बधाई दी है. हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने भी इस मौके पर अपने विचार साझा किए.
मकर संक्रांति 2017 : अब शीशे और धातु से बने मांझे इस्तेमाल नहीं किए जा सकते
शुक्रवार को उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी ने मकर संक्रांति और पोंगल की पूर्व संध्या पर देशवासियों को बधाई दी. उन्होंने कहा, "दोनों पवित्र त्योहार फसल कटाई के मौसम से संबंधित हैं और हमारे देश की एकता को रेखांकित करते हैं.'
राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने भी देशवासियों को लोहड़ी, मकर संक्रांति और पोंगल पर्व की बधाई दी थी. एक आधिकारिक बयान के मुताबिक 'लोहड़ी, मकर संक्रांति तथा पोंगल के मौके पर मैं देशवासियों तथा विदेशों में रहने वाले भारतीयों को हार्दिक बधाई तथा शुभकामनाएं देता हूं.'