लखनऊ। समाजवादी पार्टी में मचे घमासान के बीच पार्टी के वरिष्ठ नेता रामगोपाल यादव ने एक बार फिर पार्टी नेता अमर सिंह और शिवपाल सिंह यादव को कटघरे में ला खड़ा किया है. उन्होंने कहा है कि ये नेता पार्टी को तोड़ने का काम कर रहे हैं और अखिलेश की लोकप्रियता से जलते हैं. रामगोपाल यादव ने भी साफ़ शब्दो में कहा की अब नेताजी मुलायम सिंह यादव को मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को राष्ट्रिय अध्यक्ष मान लेना चाहिए।
गौरतलब हो की इन दिनों अखिलेश और मुलायम में चुनाव चिन्ह साइकिल को लेकर तगड़ा घमासान चल रहा है. इस घमासान को शांत करने के लिए कई लोगो ने हथकंडे आजमाए पर वो नाकाम रहे। अभी हाल में देखा गया है की अखिलेश यादव अपनी शर्तो पर ही कायम रहना चाहते है।
नेताजी मुलायम और अखिलेश का यह घमासान आगे जाकर क्या मोड़ लेता है यह देखने वाली बात होगी लेकिन बाप-बेटे का यह घमासान आने वाले विधानसभा चुनावो में समाजवादी पार्टी के लिए बड़ी मुश्किलें खड़ी कर सकता है।
Tags:
uttar pradesh