गौरीगंज :गुरुवार को चुनाव आयोग के निर्देश पा जिलाधिकारी चंद्रकांत पांडे ने कलेक्ट्रेट सभागार में राजनैतिक दलों व मीडिया कर्मियों के साथ बैठक की। उन्होंने बताया कि चुनावी जन सभा को ऑनलाइन बुक कराने के लिए आयोग ने एक ऐप लांच किया है। वीडीओ वैन से प्रचार कराने के लिए आयोग अनुमति प्रदान करेगा। वहीं रोड़ शो व लाउडस्पीकर के लिए प्रशासन से अनुमति लेना जरुरी होगा। उन्होंने राजनैतिक दलों के लोगों से पुलिस प्रशासन से समन्वय बनाने की अपील किया है। उन्होंने बताया कि रोड शो में दस गाडि़यों से ज्यादा का काफिला नहीं होगा। इससे अधिक होने पर दौ सौ मीटर दूरी का फासला रखा जाएगा। पार्टी कार्यालय आदि पर निर्धारित साइज का ही बैनर लगाया जा सकेगा। किसी के मकान पर चुनाव प्रचार के लिए पोस्टर व बैनर लगाने के लिए गृह स्वामी की लिखित मंजूरी जरुर लिया जाएगा। ई रिक्सा, चार पहिया वाहन व तीन पहिया वाहन पर आयोग द्वारा निर्धारित साइज की ही झंडी लगाई जा सकेगी। डीएम ने कहा कि वाहनों आदि पर बिना अनुमति बैनर व पोस्टर लगा मिलने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने चुनाव आयोग के निर्देशों का पालन करने के लिए राजनैतिक दल के लोगों से अपील किया है। उन्होंने बताया कि आयोग ने शिकायत करने के लिए टोल फ्री नंबर 18001801950 जारी किया है। बैठक में अमेठी पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह, उपजिलाधिकारी अशोक कुमार कनौजिया, गौरीगंज एसडीएम प्रियंका सिंह के साथ ही भाजपा जिलाध्यक्ष उमाशंकर पांडे, कांग्रेस जिलाध्यक्ष योगेंद्र मिश्रा, सपा जिला सचिव रसूल बक्स राईन, बसपा से रामचंदर मौर्या आदि थे।
Tags:
amethi