समाजवादी पार्टी में सुलह का फॉर्मूला लगभग तैयार, मुलायम सिंह यादव के घर बैठक

Image result for akhilesh yadav

लखनऊ: सपा में जारी टकराव के बीच मुलायम सिंह यादव के घर सपा नेताओं की अहम बैठक हो रही है. शिवपाल के साथ-साथ अमर सिंह भी मुलायम के घर पहुंचे हैं. अखिलेश यादव को भी बुलाया गया है. आज सुबह शिवपाल यादव मुख्यमंत्री आवास जाकर अखिलेश यादव से मिले. सूत्रों के मुताबिक, पार्टी में सुलह का फ़ॉर्मूला लगभग तैयार है और आज दोनों पक्षों के बीच सुलह हो सकती है.

इससे पहले गुरुवार देर रात तक मुलायम सिंह यादव के घर बैठक चलती रही. शिवपाल और अमर सिंह की मौजूदगी में घंटों चली बैठक में भी सुलह का कोई फॉर्मुला तय नहीं हो सका. इधर, आज़म खान भी लगातार दोनों गुटों के बीच सुलह की कोशिश में जुटे हैं. गुरुवार को अखिलेश से बातचीत के बाद आज़म ने कहा कि अखिलेश का रुख पॉजिटिव है, उम्मीद है उन्हें उनकी कोशिशों में कामयाबी मिलेगी.

Post a Comment

Previous Post Next Post