अब करीब-करीब साफ हो चुका है कि सपा के दोनों खेमे मैदान में अलग-अलग उतरने का मन बना चुके हैं। मुख्यमंत्री अखिलेश ने समर्थक विधायकों से चुनाव में जाने को कह दिया है। साथ ही पक्की तौर पर टिकट मिलने का भरोसा दिया है। बताया जा रहा है कि अब कांग्रेस से गठजोड़ की बात खासी आगे बढ़ गई है। सूत्र बता रहे हैं कि जल्द अखिलेश व राहुल गांधी की मुलाकात हो सकती है। राहुल गांधी अभी विदेश में हैं, उनकी वापसी एक दो दिन में हो जाएगी। कांग्रेस को 100 सीटें दी जा सकती हैं।
Tags:
uttar pradesh