सपा में जारी सुलह की कोशिशों के बीच अमर सिंह ने शुक्रवार को सीएम अखिलेश यादव पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जिनके घर पर मुख्यमंत्री पले-बढ़े उन्हीं चाचा के आज वो विरोधी हो गए हैं।
अमर सिंह ने कहा कि अखिलेश यादव के विकास में उनका योगदान छिपा नहीं है। अखिलेश यादव जी को उनका आशीर्वाद मिलता रहेगा। वह उनको आश्वस्त करना चाहते हैं कि वह उनकी प्रगति के खिलाफ नहीं हैं। सपा संकट से जुड़े एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि उन पर बेबुनियाद आरोप लगाए जा रहे हैं।
लाइव हिंदुस्तान में छपी रिपोर्ट के अनुसार सपा में जारी संकट पर सुलह के लिए आजम खान की कोशिशें जारी हैं लेकिन इस बीच बयानबाजी का दौर भी जारी है। अखिलेश खेमे के नेता नरेश अग्रवाल ने शुक्रवार को लखनऊ में कहा कि अगर अमर सिंह कल लखनऊ नहीं आते तो बात सुलझ जाती पर अब वो आ गए हैं तो सुलह मुश्किल है।
Agar Amar Singh nahi aate kal Lucknow toh baat sulajh jaati par ab vo aa gaye hain to sulah mushkil hai: Naresh Agarwaal #SPfeud pic.twitter.com/ydfaGRYUr9— ANI UP (@ANINewsUP) January 6, 2017
इस बीच खबर है कि अमर सिंह एक बार फिर मुलायम सिंह यादव से मिलने के लिए गोमतीनगर स्थित उनके आवास पर पहुंचे हैं।
सूत्रों के अनुसार, सुलह के लिए अमर सिंह और शिवपाल सिंह यादव बीच से हटने के लिए तैयार हैं लेकिन मुलायम सिंह इसके लिए राजी नहीं हैं। दूसरी ओर, प्रतिनिधि सभा (अखिलेश) के लोग भी पीछे हटने को तैयार नहीं हैं।
सूत्रों का कहना है कि मुलायम शुक्रवार दोपहर दो बजे के बाद प्रेंस को संबोधित करने वाले थे। इसी बीच आजम सिंह उनके आवास पर पहुंच गए और प्रेस को संबोधित करने का कार्यक्रम रद्द कर दिया गया।
वहीं इससे पहले गुरुवार रात चली लंबी मीटिंग के बाद आज सुबह भी शिवपाल यादव और अमर सिंह मुलायम सिंह से मिले। इस बैठक के बाद शिवपाल यादव मुख्यमंत्री आवास गए और अखिलेश यादव से भी मिले। जिसके बाद ये खबर आई कि अमर सिंह ने इस्तीफा दे दिया है। लेकिन ये अभी तक ये स्पष्ट नहीं है कि उन्होंने पद से इस्तीफा दिया या पार्टी से। वहीं माना जा रहा है कि शिवपाल भी सपा प्रदेश अध्यक्ष का पद छोड़ सकते हैं।
Tags:
uttar pradesh