चुनाव आयोग ने विधायकों और पार्षदों के हलफनामे तलब किए

Image result for chunaw ayog

समाजवादी पार्टी के कुनबे में जारी कलह और सुलह की कोशिश के बीच चुनाव चिन्ह की लड़ाई चुनाव आयोग के सामने हैं. चुनाव आयोग ने समाजवादी पार्टी की साइकिल पर दावा ठोक रहे दोनों गुटों से अपना बहुमत साबित करने के लिए समर्थन देने वाले विधायकों , पार्षदों के  हलफनामे तलब किए हैं. इसके लिए चुनाव आयोग ने दोनों गुटों को 9 जनवरी तक का समय दिया है जिसमें समर्थन दे रहे सभी सांसदों, विधायकों और पार्षदों के साइन किए हलफनामे मांगे हैं.ध्यान देने वाली बात ये है कि दोनों गुटों ने अलग-अलग चुनाव आयोग से मुलाकात कर खुद को असली समाजवादी पार्टी बताया है. ऐसे में बहुमत के ज़रिए चुनाव आयोग दोनों धड़ों की मज़बूती का आकलन करना चाहता है. इस सबके बीच अखिलेश यादव ने आज विधायकों की बैठक बुलाई जिसमें उनके समर्थक विधायकों और विधान परिषद सदस्यों ने उनके प्रति आस्था जताई.

Post a Comment

Previous Post Next Post