वक्त आ गया है बापू अब खादी ग्रामोद्योग को राम राम कह दें

Image result for modi with charkha 
 खादी विलेज इंडस्ट्रीज कमीशन (KVIC) के सालाना कैलेंडर और टेबल डायरी में गांधी की जगह मोदी की तस्वीर लगने पर महात्मा गांधी के प्रपोत्र तुषार गांधी ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि यह झूठी विश्वनीयता बनाने के लिए इस तरह का कदम उठाया गया है। वक्त आ गया है कि बापू अब केवीआईसी को राम राम कह दें।

तुषार गांधी ने कहा कि केवीआईसी ने महात्मा गांधी और खादी दोनों की विरासत को कमजोर किया है। इसे देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चाहिए कि वह इसे निरस्त कर दें।


उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी को 10 लाख रुपए के सूट पसंद हैं, लेकिन खादी गरीबों की पहुंच से पूरी तरह बाहर हो गई है। यह उनकी नाराजगी नहीं, बल्कि दर्द है

Post a Comment

Previous Post Next Post