यूपी विधानसभा चुनाव के दिन नजदीक आ रहे हैं और सपा की आंतरिक कलह खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है। शनिवार को सपा में बैठक और मुलाकातों का दौर चला लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। आज मुलायम सिंह यादव लखनऊ से दिल्ली आ रहे हैं और उनके साथ कई आला नेता भी होंगे। मुलायम सिंह रविवार को चुनाव आयोग में साइकिल चुनाव चिन्ह पर दावा कर सकते हैं।
टीवी रिपोर्ट्स के मुताबिक आज मुलायम सिंह यादव अखिलेश पर कड़ा रूख अपना सकते हैं। वे चुनाव आयोग को अखिलेश के हलफनामे का जवाब दे सकते हैं। उनके साथ शिवपाल यादव भी होंगे।
टीवी रिपोर्ट्स के मुताबिक आज मुलायम सिंह यादव अखिलेश पर कड़ा रूख अपना सकते हैं। वे चुनाव आयोग को अखिलेश के हलफनामे का जवाब दे सकते हैं। उनके साथ शिवपाल यादव भी होंगे।
गौरतलब है कि बीते दिनों लखनऊ में मुलायम सिंह के घर पर बैठकों का दौर चला। आजम खान समेत कई वरिष्ठ नेता पिता पुत्र को मनाने की कोशिश में जुटे रहे। इस दौरान एक भी नेता मीडिया से मुखातिब नहीं हुए। अंबिका चौधरी ने काफी पूछने पर सिर्फ इतना कहा कि पार्टी के अंदर सब कुछ ठीक है। पार्टी एक हो जाएगी। बैठक में क्या बातें हुई, इस सवाल पर सिर्फ इतना कहा कि इसकी जानकारी जल्द दे दी जाएगी। बताया जा रहा है कि मुलायम सिंह, राम गोपाल, नरेश अग्रवाल और किरणमय नंदा से काफी खफा हैं।
क्या चाहते हैं दोनों पक्ष
अखिलेश खेमा
- 90 फीसदी लोगों ने चुना है राष्ट्रीय अध्यक्ष, इसलिए अध्यक्ष बने रहेंगे।
- चुनाव आयोग में 9 को रखेंगे अपनी बात।
- टिकट बांटने का पूरा अधिकार मिले।
- नेता जी स्वयं निकालें गड़बड़ी करने वालों को।
- 90 फीसदी लोगों ने चुना है राष्ट्रीय अध्यक्ष, इसलिए अध्यक्ष बने रहेंगे।
- चुनाव आयोग में 9 को रखेंगे अपनी बात।
- टिकट बांटने का पूरा अधिकार मिले।
- नेता जी स्वयं निकालें गड़बड़ी करने वालों को।
मुलायम खेमा
- मुलायम ही रहेंगे पार्टी के अध्यक्ष।
- रामगोपाल की दखलंदाजी बंद हो।
- टिकट बंटवारे में शिवपाल की राय ली जाए।
- बर्खास्त मंत्रियों को टिकट दिया जाए।
- मुलायम ही रहेंगे पार्टी के अध्यक्ष।
- रामगोपाल की दखलंदाजी बंद हो।
- टिकट बंटवारे में शिवपाल की राय ली जाए।
- बर्खास्त मंत्रियों को टिकट दिया जाए।
Tags:
uttar pradesh