सच लिखने से डरते हैं पत्रकार, कहते हैं नौकरी चली जायेगी- राहुल गांधी



नई दिल्ली। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने दिल्ली में जनवेदना सम्मेलन में बोलते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर हमला किया।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री एक के बाद दूसरे मुद्दों पर कूदते हैं और उन्हें समझ नहीं आ रहा है कि क्या करें। राहुल ने नोटबंदी, सर्जिकल स्ट्राइक जैसे कई मुद्दों पर नरेंद्र मोदी को जमकर घेरा। राहुल यही नहीं रुके उन्होंने कहा कि मीडिया आजकर खुलकर नहीं बोल पा रहे हैं, मीडिया दिल से खुलकर नहीं बोलते हैं। जब मनमोहन सिंह और चिंदबरम वित्त मंत्री थे तो मीडिया खुलकर बोलती थी, वह दिल से खुलकर नहीं बोलते हैं। मीडिया वाले मेरे पास आते हैं कहते हैं कि भैया डर लगता है, ये नौकरी चली जाएगी, ये फोन आ जाएगा, आप हमारी बात समझ जाएगी। हम आपकी बात समझते हैं, आपको कष्ट नहीं पहुचाना चाहते हैं, लेकिन आपकी भी जिम्मेदारी है।
 

Post a Comment

Previous Post Next Post