राहुल के किस बयान से खफा हुई BJP- सिद्ध कर दिया पार्ट टाइम नेता

 
पांच राज्यों में आगामी विधानसभा चुनाव में नोटबंदी को एक प्रमुख मुद्दा बनाने के उद्देश्य से दिल्ली में आयोजित ‘जन वेदना सम्मेलन’ में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हमला बोला है। उधर, इस मामले में भाजपा ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि राहुल गांधी कांग्रेस के पार्ट टाइम नेता हैं
राहुल गांधी ने इस मौके पर बाबा रामदेव पर भी चुटकी लेते हुए कहा कि मौजूदा समय में वह केंद्र सरकार के अर्थशास्त्री हैं। मोदी सरकार उनके सुझावों पर काम कर रही है। नोटबंदी के बाद पीएम बाबा रामदेव जैसे होम मेड इकोनॉमिस्ट के पीछे छिप रहे हैं।

राहुल ने आरोप लगाया कि भाजपा ने संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर किया है। हमें 70 साल का हिसाब देने की जरूरत नहीं है। कांग्रेस ने देश के लिए कुर्बानी दी है। राहुल ने कहा कि पीएम 'मेक इन इंडिया' कार्यक्रम चलाते हैं और आज ऑटोमोबाइल सेक्टर 60% नीचे चला गया है। हमने 70 साल में आरबीआइ की, ज्यूडिशियरी की इज्जत की। प्रेस की इज्जत की। आपने बिना किसी को पूछे, बिना किसी को बताए जेब का पैसा कागज बना दिया।

कांग्रेस उपाध्यक्ष ने संघ पर भी निशाना साधते हुए कहा कि हम मोदी जी की सोच का विरोध करते हैं और हम इनको हरा कर ही दम लेंगे। शायराना अंदाज में राहुल गांधी ने कहा कि 'वे कहते हैं कि तू क्या है'। अब देश को सिर्फ नरेंद्र मोदी और मोहन भागवत चलाएंगे।

अपने संबोधन के दौरान राहुल गांधी ने भाजपा सरकार के स्वच्छता अभियान पर भी कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि भाजपा नेता अभियान के दौरान ठीक से झाड़ू भी नहीं पकड़ सके।

वहीं, राहुल के संबोधन के कुछ देर बाद ही भाजपा ने उन पर पलटवार करते हुए उन्हें पार्ट टाइम नेता बताया। भाजपा प्रवक्ता शहनवाज हुसैन ने कहा कि नोटबंदी को 125 करोड़ लोगों का समर्थन है। राहुल गांधी के योग वाले बयान पर भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि योग को पूरी दुनिया ने माना है।
इससे पहले जन वेदन सम्मेलन में लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर करने का आरोप लगाने के साथ राहुल गांधी ने कहा कि हम 16 साल पहले के हाल में पहुंच गए हैं। भाजपा देश की आत्मा को मार रही है।
इस मौके पर पार्टी के सभी सांसदों, विधायकों प्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रमुखों और पदाधिकारियों को संबोधित करने के दौरान राहुल गांधी ने पीएम मोदी का मजाक उड़ाया। उन्होंने कहा कि मोदी पद्मासन नहीं कर सकते, योग क्या करेंगे। साथ ही कहा कि जो पद्मासन नहीं कर सकता वह योग भी नहीं कर सकता है।

Post a Comment

Previous Post Next Post