जियो को टक्कर देने के लिए टेलिकॉम कंपनियां एक के बाद एक सस्ता प्लान लॉन्च कर रही हैं। इसी कड़ी में वोडाफोन ने बेहद सस्ता प्लान लॉन्च किया है। इसमें यूजर्स सिर्फ 7 रुपए में वोडाफोन टू वोडाफोन अनिलिमिटेड कॉलिंग कर सकते हैं। इसकी वैलेडिटी 1 घंटे की होगी।
5 रुपए में मिलेगा अनलिमिटेड डाटा
इसके साथ ही वोडाफोन ने और भी कई सस्ते प्लान लॉन्च किए हैं। जिसमें यूजर्स को 5 रुपए के रिचार्ज पर अनलिमिटेड 2G डाटा मिलेगा। यह प्लान प्रीप्रेड यूजर्स के लिए हैं। यह ऑफर्स 9 जनवरी से यूजर्स के लिए उपलब्ध हो गए हैं।
16 रुपए में मिलेगा अनलिमिटेड 4G डाटा
इसके साथ ही वोडाफोन ने 16 रुपए में एक और प्लान लॉन्च किया है। इसमें यूजर्स वोडाफोन 16 रुपए में अनलिमिटेड डाटा मिलेगा। यह ऑफर प्रीप्रेड यूजर के लिए उपलब्ध है। इसकी वैलेडिटी 1 घंटे की है। a
अनिलिमिटेड डाटा और कॉलिंग
वोडाफोन ने कॉलिंग और डाटा प्लान लॉन्च किया है। जिसमें दोनों यूजर्स का ध्यान रखा गया है। वे अपने हिसाब से ऑफर चुन सकते हैं।
4G से 2G तक कस्टमर्स के लिए ऑफर
कंपनी ने 2G से 4G कस्टमर्स के लिए प्लान लॉन्च किए हैं। इससे पता चलता है कि कंपनी अपने सभी कस्टमर्स को खुश रखना चाहती है।
दूसरी कंपनियों ने भी लॉन्च किए सस्ते प्लान
वोडाफोन के साथ ही एयरटेल, BSNL ने हाल ही में सस्ते प्लान लॉन्च किए हैं। सभी टेलिकॉम कंपनियां अपने ग्राहकों को बनाए रखने के लिए ऑफर लॉन्च कर रही है। जिससे कस्टमर्स को फायदा हो रहा है।
Tags:
tech