उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के हजरतगंज क्षेत्र में तेज रफ्तार कार सड़क किनारे बने रैन बसेरे में घुस गई और पांच लोगों को कुचल दिया। इस हादस में अन्य आठ लोग घायल हो गये । पुलिस सूत्रों ने बताया कि रात करीब डेढ़ बजे डालीबाग बहुखण्डी विधायक आवास के सामने सड़क किनारे स्थित रैन बसेरे में सो रहे लोगों पर शराब के नशे में धुत युवक ने कार घुसा दी।
हादसे में पांच लोग अब्दुल कलाम (50) पृथ्वीराज (50) गोकरण (30) और दो अज्ञात की मौके पर ही मृत्यु हो गई और आठ लोग घायल हो गये। घायलों को ट्रामा सेंटर में भर्ती करा दिया गया है जिसमें चार की हालत गंभीर बताई जा रही है। इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। जिसमें से एक सपा के पूर्व विधायक का बेटा है तो दूसरा उद्योगपति का। शराब के नशे में देर रात ये हादसा हुआ है।
नशे की हालत में था विधायक का बेटा और उसका दोस्त
कार चालक आयुष समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक अशोक रावत का बेटा है। कार में सवार सभी लोग नशे की हालत में थे। हादसे में मारे गए और घायल ज्यादातर लोग बहराइच के मटिहा गांव के रहने वाले हैं। जिस वक्त हादसा हुआ, रैन बसेरे में 80 से अधिक मजदूर थे। हादसा इतना भयानक था कि कार लोगों को कुचलते हुए लोहे के पोल जा टकराई।

Tags:
uttar pradesh