4.4 टन कछुआ बरामद-अमेठी




अमेठी। यूपी के अमेठी में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर  वन प्राणी तस्कर को गिरफ्तार किया है मंगलवार को गौरीगंज थाना क्षेत्र के चतुरीपुर मऊ गाँव के एक व्यक्ति के घर से 115 बोरो में भरे 4.4 टन कछुओ को एसटीएफ ने  बरामद किया। 

लखनऊ पुलिस को खुफिया तन्त्रो से इस अवैध तस्करी की सटीक जारी मिली थीं इसी आधार पर एसएसपी अरविन्द चतुर्वेदी तथा सीओ पी.के मिश्रा व दो इंस्पेक्टर  की टीम चतुरीपुर के निवासी राज बहादुर उर्फ़ राज बल के घर पर छापे मारी की। 

जहाँ एस टी एफ की टीम लगभग 10 हजार कछुआ बरामद किया मौके पर पहुंची वन विभाग व स्थानीय पुलिस टीम बरामद कछुओं को वन विभाग के कार्यालय लेकर गयी। 

राज बहादुर ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि वह क्षेत्र से ही लगभग 50 रुपए से लेकर 100 रुपए में एक कछुए की खरीदारी करता था। 

जिसे वह हजारों रुपए की कीमत लेकर बाहर बेच देता था एस टी एफ ने बताया कि यह देश की सबसे बड़ी तस्करी के कछुआ बरामदगी है जो तस्करी हेतु रखी गयी थी और ये करोड़ो की कीमत के कछुए  है। 

Post a Comment

Previous Post Next Post