कोलकाता
कोलकाता हाई कोर्ट ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के एक कार्यक्रम को अपनी इजाजत दे दी है। इस रैली कार्यक्रम में संघ प्रमुख मोहन भागवत को भी शामिल होना है। पहले कोलकाता पुलिस ने संघ के इस कार्यक्रम को इजाजत देने से मना किया था। हालांकि हाई कोर्ट ने कुछ शर्तों के साथ इस रैली की अनुमति दी है।
एनबीटी की रिपोर्ट के अनुसार 14 जनवरी को मकर संक्रांति है। हिंदू धर्म के इस महत्वपूर्ण त्योहार के दिन ही संघ ब्रिगेड परेड ग्राउंड पर रैली आयोजित करना चाहता था। भागवत को मकर संक्रांति के अवसर पर यहां एक रैली को संबोधित करना था और नए ड्रेस में स्वयंसेवकों के अभ्यास को देखना था। पहले आरएसएस ने पश्चिम कोलकाता के भूकैलाश ग्राउंड में सभा करने की अनुमति ली थी, लेकिन बाद में पुलिस ने इसकी इजाजत नहीं दी।
इसके बाद संघ नेताओं ने सेना से ब्रिगेड परेड ग्राउंड में सभा करने की इजाजत ले ली, लेकिन यहां भी पुलिस ने सभा की अनुमति देने से मना कर दिया। पुलिस ने आरएसएस से इस रैली के लिए वैकल्पिक तारीख मांगी। इसके बाद संघ ने हाई कोर्ट में अपील की थी।Kolkata HC grants permission to hold rally of Mohan Bhagwat on Jan 14th at Central Kolkata's Brigade Parade Ground,impose certain conditions— ANI (@ANI_news) January 13, 2017
ऐसा माना जा रहा है कि ममता बनर्जी और बीजेपी के बीच हालिया पैदा हुई तल्खी की वजह से पुलिस ने अनुमति देने से मना किया। हाई कोर्ट ने बुधवार को कोलकाता पुलिस से कहा कि 24 घंटे में सोचकर यह बताएं कि आरएसएस को रैली की इजाजत दी जानी चाहिए या नहीं।