अमेठी में एक ही परिवार के 11 लोगों की गला रेतकर हत्या

11-murder-dead-in-amethi


अमेठी-  थाना शुकुल बाज़ार अंतर्गत महोना पश्चिम में एक ही परिवार के आधा दर्जन लोगो की तेजधार हथियार से नृसंश हत्या कर दी गई और परिवार का मुखिया फाँसी पर झूलता हुआ पाया गया। पुलिस प्रशासन घटना स्थल पर पहुंचा।
मिल रही जानकारी के अनुसार मरने वालों में से 6 बच्चे हैं। इलाके में इतनी बड़ी घटना पहले कभी नहीं हुई है। डीआईजी और बाकी फोर्स मौके पर पहुंच चुकी हैं। ग्रामीण इस बात की भी आशंका जता रहे हैं परिवार के मुखिया ने सभी को नशीला पदार्थ खिलाने के बाद उनका गला काट डाला और उसके बाद खुद फांसी लगा जान दे दी।
जमालुद्दीन बैटरी का काम करता था। मरने वालों में 2 बच्चे उसके भाई के हैं और बाकी जमालुद्दीन के। परिवार की महिला को गंभीर हालत में जगदीशपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। उसके होश में आते ही मामले की वजह साफ होने की उम्मीद है।
ग्रामीण इस बात की भी आशंका जता रहे हैं कि परिवार के मुखिया ने सभी को नशीला पदार्थ खिलाने के बाद काट डाला उसके बाद स्वयं भी फांसी लगा ली। परिवार में एकमात्र उसकी पत्नी को बेहोशी की हालत में सी एच सी जगदीशपुर में भर्ती कराया गया है। उसके होश में आते ही मामले की वजह खुलने की उम्मीद है। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक सहित आलाधिकारी अपनी टीम सहित मौके पर पहुंच गए।

Post a Comment

Previous Post Next Post