बेनामी संपत्ति के नाम पर लोगों को न करें नंगा-उद्धव ठाकरे ने PM मोदी से कहा

 

मुंबई : शिवसेना और बीजेपी में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। एकबार फिर उद्धव ठाकर ने पीएम मोदी पर निशाना साधा है। शिवसेना ने अपने मुखपत्र सामना के संपादकीय के जरिए केंद्र सरकार पर हमला बोला है। शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने पार्टी के मुखपत्र सामना और दोपहर का सामना के संपादकीय में नोटबंदी के बाद अब बेनामी संपत्ति को लेकर पीएम मोदी पर निशाना साधा है।
उन्होंने कहा कि नोटबंदी के बाद प्रधानमंत्री का निशाना बेनामी संपत्ति पर है। यह बहुत ही प्रशंसनीय कदम है। लेकिन नोटबंदी की तरह बेनामी संपत्ति के नाम पर गरीब और मध्यम वर्ग पिसना नहीं चाहिए। उन्होंने कहा कि कई राजनेता, व्यापारी, अनिवासी और माफिया ने बड़े पैमाने पर काले धन को संपत्तियों में लगाया है। लेकिन मजे की बात है कि नोटबंदी के बाद आम आदमी को बेईमान बताया गया।
शिवसेना अध्यक्ष ने कहा कि मोदी ने विदेशी बैंकों में जमा काले धन को लाने का वादा किया था लेकिन सच्चाई यह है कि एक पैसा भी बरामद नहीं हुआ और जमाखोरों को एक पैसे का नुकसान नहीं हुआ। उलटे आम आदमी को नोटबंदी की मार सहनी पड़ी और उसकी परेशानी जारी है। उन्होंने कहा कि बेनामी संपत्ति की घोषणा होते ही ऐसी संपत्ति रखने वाले 24 घंटे के भीतर इसे सफेद कर लेंगे। ठीक उसी तरह जैसे नोटबंदी के बाद करोड़ों रुपये सफेद कर लिए गए। हालांकि अंत में ठाकरे ने भ्रष्टाचारियों के खिलाफ लड़ाई के लिए मोदी की जमकर तारीफ की।
 उद्धव ठाकरे ने कहा
- पीएम नरेंद्र मोदी बेनामी संपत्ति के लिए जनता की चड्ढी-बनियान न उतारें
- बेनामी संपत्तियां निकालने की आड़ में गरीबों को न कुचला जाए
- नोटबंदी के बाद आम आदमी पर बेईमान होने का लेबल चस्पा कर दिया गया
- आम जनता ने नोटबंदी की चोट को सहा

Post a Comment

Previous Post Next Post