अखिलेश यादव ने नोटबंदी से मरने वालों को शहीद का दर्जा दिया


लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज 19 परिवारों को आर्थिक मदद दी। नोटबंदी के बाद प्रदेश में बैंकों और एटीएम की लाइन में मरने वाले सभी लोगों के परिजन को दो-दो लाख रुपये की सहायता देने का ऐलान किया है। नोटबंदी की वजह से मरने वालों लोगों को भी शहीद का दर्जा दिया गया।

आपको बता दें कि अभी हाल ही में समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता व नगर विकास मंत्री मोहम्मद आजम खान ने कहा था कि नोटबंदी की वजह से मरने वालों लोगों को भी शहीद का दर्जा दिए जाना चाहिए। नोटबंदी से हो रही परेशानी तथा उसकी वजह से हुई मौत पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को इन लोगों को शहीद का दर्जा देना चाहिए। इतना ही नहीं आजम ने कहा सरकार इन लोगों को एक करोड़ रुपया मुआवजा भी देने की मांग की।

आज 19 परिवारों को सीएम अखिलेश यादव ने आर्थिक सहायता दी। जिसमें शहीदों के चार परिवारों को 25-25 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी। इसके अलावा नोटबंदी में मारे गए 14 लोगों के परिवारों को 2-2 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी। लाठीचार्ज में मारे गए शिक्षक के परिवार को भी दो लाख की आर्थिक मदद दी।

Post a Comment

Previous Post Next Post