अगुस्ता हेलीकॉप्टर घोटाला: पूर्व वायुसेना प्रमुख एसपी त्यागी गिरफ्तार

अगुस्ता हेलीकॉप्टर घोटाला: पूर्व वायुसेना प्रमुख एसपी त्यागी गिरफ्तार

अगुस्ता वीवीआईपी हेलीकॉप्टर घोटाले में शुक्रवार को सीबीआई ने पूर्व वायुसेना प्रमुख एसपी त्यागी समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। इनमें त्यागी का भाई संजीव उर्फ जूली और वकील गौतम खेतान भी शामिल है। ऐसा पहली बार है जब भ्रष्टाचार के आरोप में किसी पूर्व वायुसेना प्रमुख को गिरफ्तार किया गया है।
जांच एजेंसी ने तीनों को मुख्यालय में पूछताछ के लिए बुलाया था। बाद में इन्हें धारा 120बी, 420 और भ्रष्टाचार निरोधक एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया गया। तीनों को शनिवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। आरोप है कि इन्होंने हेलीकॉप्टर सौदे के लिए रिश्वत ली और दूसरों को गैरकानूनी तरीके अपनाने को कहा। त्यागी 2005 से मार्च 2007 तक देश के वायुसेना प्रमुख थे। सीबीआई ने इस मामले में मार्च 2013 में त्यागी समेत 10 लोगों पर एफआईआर दर्ज की थी।
36 हजार करोड़ रुपये का सौदा हुआ था 12 वीवीआईपी हेलीकॉप्टर के लिए यूपीए-1 सरकार के दौरान।
कुल सौदे का 12 प्रतिशत रिश्वत के तौर पर दिया गया था।
1 जनवरी 2014 में अगुस्ता के साथ इस सौदे को रद्द कर दिया गया था।
इटली में जांच के बाद सामने आया कि हेलीकॉप्टर सौदे में भ्रष्टाचार हुआ है। मिलान ने हेलीकॉप्टर बनाने वाली कंपनी अगुस्ता के चीफ जी. ओरसा को दोषी मानते हुए साढ़े चार साल की सजा सुनाई।
मिलान कोर्ट के फैसले के 225 पेजों में से 17 में त्यागी का नाम है। इनमें कहा गया है कि त्यागी ने हेलीकाप्टरों की उड़ने की अधिकतम सीमा को 6000 मीटर से घटाकर 4500 मीटर किया। इस कारण अगुस्ता को कॉन्ट्रेक्ट मिल गया। बदले में अगुस्ता ने 90 से 225 करोड़ रुपये रिश्वत के रूप में दिए।


Post a Comment

Previous Post Next Post