
लखनऊ। यूपी में नोटबंदी से एक तरफ जहां आम जनता परेशान है तो वहीं दूसरी ओर कांग्रेस नेता ने नोटबंदी पर पोस्टर वार शुरू कर दिया है।
इलाहाबाद में एक कांग्रेसी नेता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पोस्टर वायरल किया है। जिसमें देश में नोटबंदी को लेकर संसद में हो रहे हंगामें के चलते संसद में चर्चा न होने से सोशल साइट्स पर कांग्रेसी पोस्टर ब्वाय ने पीएम मोदी को भागते हुए दिखाया है।
अभी हाल ही में इलाहाबाद से ही मोदी के खिलाफ कांग्रेस ने फकीर के लिए पोस्टर लगवाकर सवाल किया था। पोस्टर में लिखा था कि मित्रों आज का 400 रुपए का सवाल किस देश का फकीर 10 लाख का सूट पहनता है। नोटबंदी को लेकर जनता में रोष है।
वहीं उत्तर प्रदेश मिशन 2017 का चुनाव हर रोज नए-नए रंग में दिख रहा है। कभी बयानवीरों की जुबानी जंग तो कभी पोस्टर वार से चर्चा में है। आगामी एक साल में भले हर शुक्रवार सिनेमाघरों में पिक्चरें बदलती रहें लेकिन यूपी के चुनावी दंगल में चल रहा सियासी ड्रामा एक साल तो थमता नहीं दिख रहा।
Tags:
uttar pradesh