'सोनम गुप्ता तू है बेवफा' गीत हुआ रिलीज



नई दिल्ली। भारत सरकार द्वारा 500 और 1000 के नोट बैन के बाद Internet पर वायरल हुए सोनम गुप्ता बेवफा ने काफी सुर्खियाँ बटोरी और जमकर लोगों का ध्यान खींचा।

आपको बता दें कि 10 रूपये के नोट पर सोनम गुप्ता के बेवफाई की शुरुआत हुई थी जो धीरे धीरे 2000 के नए नोट तक पहुंच गयी। सोशल मीडिया पर सोनम गुप्ता के नाम कई मजाक व किस्से भी बने। जिसे सोशल मीडिया पर ट्रेंड होता देख लोगों ने इस पर फिल्म बनाने का फैसला कर डाला। क्रीसेन्ट पिक्चर्स के बैनर तले ये फिल्म बनेगी। फिल्म ‘सोनम गुप्ता बेवफा है’ की कहानी और निर्देशन मोहसीन खान ने की है। मोहसीन इससे पहले भी कई शॉर्ट फिल्में बना चुके हैं। इस फिल्म की शूटिंग जयपुर में हुई है।

अब इन सबके बाद सोनम गुप्ता पर वीडियो गाना रिलीज हो गया है। इसे गाया है जीशान अली और नकुल देशमुख ने। इस गाने को लिरिक्स जीशान अली और अमित लखानी ने दिया है। इस मजेदार गाने के बोल है ‘सोनम गुप्ता तू है बेवफा’।

अब तक इस गाने को काफी लोगों ने पसंद व शेयर किया है और इन्टरनेट पर लगातार शेयर हो रहा है और लगातार कमेंट भी आ रहे है।

Post a Comment

Previous Post Next Post