मोदी ने देश को फुटबॉल बना दिया-लालू यादव


राजद सुप्रीमो लालू यादव का तंज, कहा- मोदी ने देश को फुटबॉल बना दिया

नोटबंदी के बाद से राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव लगातार पीएम नरेंद्र मोदी पर निशाना साध रहे हैं। इसी क्रम में आज उन्होंने ट्वीट कर कहा, मोदी ने देश को फुटबॉल बना दिया है। ये एक तरफ किक मारते है, मंत्री दूसरी तरफ, तीसरा मंत्री किसी और तरफ, RBI/वित्त विभाग की अपनी-अपनी किक है।
मोदी ने देश को फुटबॉल बना दिया है। ये एक तरफ किक मारते है, मंत्री दूसरी तरफ, तीसरा मंत्री किसी ओर तरफ, RBI/वित्त विभाग की अपनी-अपनी किक..
लालू ने अगले ट्वीट में मोदी पर निशाना साधते हुए लिखा है, 'धूल में लट्ठ मारना बंद करिए'। आत्ममुग्धता एवं आत्मप्रसिद्धि के फ्रेम से बाहर निकलकर विवेकपूर्ण देश को चलायें। गरीब जनता को तबाह मत करिए। इसके अलावा एक टीवी चैनल के ऊर्जा मंत्री पीयूष गोयल की खबर का भी लालू ने जवाब देते हुए पीएम मोदी पर तंज कसा।
चैनल की खबर के अनुसार पीयूष गोयल ने कहा, नोटबंदी का प्रमुख उद्देश्य था, बैंक खातों में पैसा लाना। इसका जवाब देते हुए लालू ने ट्वीट किया, इसका मतलब नोटबंदी के बाद जो कालाधन वापस लाने, आतंकवाद और नकली नोट की बातें जो की जा रही थीं वह क्या सिर्फ जुमला थीं। मोदी जी आप लोग देश चला रहे हो या फुटबॉल खेल रहे हो।

Post a Comment

Previous Post Next Post