"बेवफा सोनम गुप्ता " इन्टरनेट पर खोजी जानी वाली हस्तियों में शामिल




नई दिल्ली। नोटबंदी होने के बाद सोशल मीडिया पर छाई रही सोनम गुप्ता ने सभी को हैरान करते हुए भारत में सबसे ज़्यादा सर्च किए गए लोगों (टॉप 10 ट्रेंडिंग पर्सनैलिटी) की सर्च इंजन गूगल द्वारा जारी की गई सूची में तीसरा स्थान हासिल कर लिया है। 

यह काल्पनिक नाम सबसे पहले 10 रुपये के एक नोट पर नज़र आया था, और फिर हाल ही में दिखा 2,000 रुपये के नए जारी नोट पर, जहां लिखा था - 'सोनम गुप्ता बेवफा है'

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार गूगल द्वारा बुधवार को जारी की गई लिस्ट में अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप सबसे आगे हैं, और दूसरे स्थान पर हैं रियो ओलिम्पिक 2016 में भारत के लिए मेडल जीतने वाली बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु।  इसके बाद सोनम गुप्ता के ठीक पीछे चौथे स्थान पर हैं जिमनास्ट दीपा कर्मकार, और पांचवें पायदान पर पहुंची हैं भारतीय वन-डे कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के जीवन पर बनी फिल्म 'एमएस धोनी - एन अनटोल्ड स्टोरी' में काम कर चर्चा में आईं अभिनेत्री दिशा पटानी। 

Post a Comment

Previous Post Next Post