मेरी चौकीदारी से कुछ लोगों को परेशानी हो रही है -नरेंद्र मोदी

फाइल फोटो

देहरादून।  
देहरादून में  रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने नोटबंदी का विरोध करने वालों पर निशाना साधा। नरेंद्र मोदी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि आप मुझे बताइए की आपने मुझे प्रधानमंत्री रिबन काटने के लिए बनाया है क्या? मुझे कुछ करना चाहिए न? 

उन्होंने कहा कि देश की जनता ने मुझे चौकीदारी का काम दिया है और जब मैं चौकीदारी कर रहा हूं तो कुछ लोगों को परेशानी हो रही है। उन्होंने कहा कि देश को कालेधन वाले और काले मनवाले दोनों ने बर्बाद किया है।

प्रधानमंत्री ने नोटबंदी का मुद्दा उठाते हुए कहा कि कुछ लोग बिस्तर के नीचे पैसे रखकर सोते थे। यह पैसा गरीब का है। उनके पास वापस आना चाहिए। इसलिए हमने पांच सौ और हजार के नोट बंद कर दिए। 

उन्होंने कहा कि देश की जनता मेरा साथ दे रही है, इसलिए मैं ऐसा कर पाया। कुछ लोग मुझसे इतने नाराज हैं कि अगर मौका मिला तो मुझपर टूट पड़ेंगे, लेकिन उनको नहीं पता की सवा सौ करोड़ लोगों का कवच है मोदीजी पर।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तराखंड में चारधाम महामार्ग विकास परियोजना समेत राज्य के लिए तमाम विकास परियोजनाओं का शिलान्यास करने पहुँचे थे। 

Post a Comment

Previous Post Next Post