मुलायम-मायावती होर्डिंग में साथ-साथ दिखे





  इलाहाबाद के सिविल लाइंस इलाके में नायाब सियासी नजारा देखने को मिला।  शनिवार को सिविल लाइंस के हाट स्टफ और सुभाष चौक के पास लगी होर्डिंग में समाजवादी पार्टी के सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव और बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती की एक साथ तस्वीरें लगी थी। 
इस होर्डिंग के जरिये सवाल किया गया कि क्या सैफई और बादलपुर की तरह ही इलाहाबाद का विकास किया जाएगा? 
इस होर्डिंग में लगाने वाले का जिक्र नहीं किया गया है। सिविल लाइंस इलाके में लगाए गए इस विवादित पोस्टर की जानाकरी मिलते ही समाजवादी पार्टी के नामित पार्षद गोलू यादव ने वहां पहुंच कर दोनों स्थानों पर लगवाई गई विवादित होर्डिंग को उतार कर फाड़ दिया. उन्होंने पुलिस से इस तरह की होर्डिंग लगाने वालों का पता लगाकर कार्रवाई की मांग की। 

Post a Comment

Previous Post Next Post