सीएम अखिलेश यादव, थामेंगे बीजेपी का दामन



लखनऊ।  खबर है कि प्रदेश के CM अखिलेश यादव को समाजवादी पार्टी से निष्काषित किया गया है।  इसके साथ ही एक न्यूज़ पोर्टल ने दावा किया है कि अखिलेश भाजपा में शामिल होने वाले हैं।

खबर के मुताबिक भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और प्रधानमंत्री मोदी पार्टी से निकालने के बाद से ही अखिलेश के संपर्क में थे। हालांकि इस बात की आधिकारिक पुष्टी नहीं हुई है लेकिन पोर्टल की खबर में अखिलेश यादव के भाजपा में जाने के पूरे चांस बताए गए हैं।

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव ने शुक्रवार शाम एक प्रेस कॉन्‍फ्रेंस कर मुख्‍यमंत्री अखिलेश यादव और पार्टी महासचिव रामगोपाल यादव को छह साल के लिए पार्टी से निष्‍कासित कर दिया। उन्‍होंने कहा कि रामगोपाल ने पार्टी को बहुत नुकसान पहुंचाया है। मुख्‍यमंत्री अखिलेश यादव नहीं समझ रहे। रामगोपाल उनका भविष्‍य बर्बाद कर रहे हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post