महिला सभासद ने सड़क पर दिया बच्चे को जन्म

सांकेतिक तस्वीर

सहारनपुर । सरकारी अस्पतालो की चौखट पर दम तोड़ रही सरकार की योजनाये । ऐसा ही मामला नकुड क्षेत्र के अम्बेहटा निवासी सभासद उज्मा परवीन के साथ हुआ। सभासद उज्मा परवीन को प्रसव पीड़ा के चलते शुक्रवार को सीएचसी नकुड लाया गया था । सभासद के पति शमीम अंसारी का आरोप है की सीएचसी पहुचने पर वँहा तैनात एएनएम् शालिनी ने उज्मा को भर्ती करने से मना कर दिया और गाली गलौच करते हुए उन पीडितो को धक्के देकर बहार निकाल दिया।
इसी बीच प्रसव पीड़ा से तड़प रही उज्मा ने सीएचसी के बहार सड़क पर बच्चे को जन्म दे दिया । कड़ाके की ठण्ड में बच्चे को जन्म देने के बाद उज्मा की हालात बिगड़ने पर क्षेत्र के ही एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया ।
  घटना के बाद गुस्साये परिजनों व सभासद दानिश  शफीक, शकील मलीक, अर्शी शफीक और शाहरुख़ ने नकुड सीएचसी   पर जमकर हंगामा किया । उन्होंने एसडीएम नकुड व् सीएमओ से एएनएम को निलम्बित करने की मांग की है ।
वन्ही, सीएचसी प्रभारी डॉ. रोहित वालिया ने कहा है की किसी भी मरीज के साथ ऐसा व्यवहार नही करना चाहिए ।   एएनएम की लापरवाही व् मरीज के साथ किय गए दुर्व्यवहार कि सुचना से उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया गया है ।

Post a Comment

Previous Post Next Post