समाधान दिवस में एसडीएम ने सुनी समस्या



अमेठी कोतवाली पर उपजिलाधिकारी अशोक कु मार कनौजिया और सीओ जीडी मिश्र की अध्यक्षता में कोतवाली परिसर में आयोजित समाधान दिवस में आठ शिकायतें आई। मौके पर तीन शिकायत का निस्तारण कराया गया। पीपरपुर थाना परिसर में आयोजित समाधान दिवस में दस शिकायतें आई जिसमें दो का निस्तारण कराया गया। संग्रामपुर में नायब तहसीलदार बीडी त्रिपाठी की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस में चार शिकायतें आई। मौके पर एक शिकायत का निस्तारण कराया गया। 
गौरीगंज कोतवाली पर चार शिकायतें आई। जिसमें क का मौके पर निस्तारण हो सका। इस दौरान एसओ आरपी शाही मौजूद रहे। वहीं मुसाफिरखाना में एसडीएम अभय कु मार पांडे व सीओ सिद्धार्थ तोमर की अध्यक्षता में शनिवार को थाना दिवस संपन्न हुआ। कु ल छहमामले आये। जिनमें एक अवैध कब्जे का मामला मौके पर निस्तारित किया गया। अन्य मामलों को समय के भीतर निस्तारित किये जाने का निर्देश दिया है। एसडीएम ने अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का संदेश राजस्व कर्मियों को दिये है।(JAGRAN)

Post a Comment

Previous Post Next Post