घंटों बैंक की लाइन में लगी गर्भवती महिला का गर्भपात,हालात गंभीर

सांकेतिक तस्वीर



नई दिल्ली।  हरियाणा के कैथल जिले के गांव भागल से जहां बैंक के बाहर खड़ी एक गर्भवती महिला का गर्भपात हो गया। 

आरोप है कि पैसों के लिए लाइन में लगी महिला प्रसव पीड़ा के बाद अस्पताल पहुंची और उसके बच्चे की मौत हो गई। महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है।

कोबरापोस्ट के अनुसार भूसला गांव निवासी राम प्रताप ने बताया कि उसका और उसकी पत्नी रीना दोनों का पंजाब नैशनल बैंक में खाता था। वे दोनों ही सुबह बैंक के बाहर लाइन में यह सोचकर लगे थे कि डिलिवरी नजदीक है और वे बैंक से रुपये निकलवा लें ताकि यदि कोई मुश्किल घड़ी आ गई तो इलाज हो जाएगा।



बैंक के बाहर लाइन लंबी होने के चलते पहले तो कई घंटों बाद उनका नंबर आया और जब नंबर आया तो उन्होंने बैंक मैनेजर से प्रार्थना की कि उन्हें दो-दो हजार की बजाय तीन-तीन हजार रुपये दिए जाएं। पति राम प्रताप ने बताया कि उनका मैनेजर के साथ झगड़ा भी हुआ और उन्होंने मैनेजर से प्रार्थना भी की कि ऐसी स्थिति को देखते हुए तो उसे रुपये दिए जाने चाहिए।

Post a Comment

Previous Post Next Post