बैंक के सामने दूल्हे ने दिया धरना और दी ख़ुदकुशी की धमकी



बहराइच के रहने वाला एक दूल्हा कैश न मिलने से परेशान होकर माता-पिता के साथ धरने पर बैठ गया है. दूल्हे का कहना है कि वो आठ दिन से बैंक के चक्कर काट रहा है लेकिन उसे कैश नहीं मिल रहा है ऐसे में उसकी शादी कैसे होगी.

दूल्हे ने धमकी भी दी है कि अगर 16 दिसंबर से पहले उसे पैसे नहीं मिलते तो वो सुसाइड कर लेगा. बता दें, शाहनेवाजपुर गांव के रहने वाले गुलाम अशरफ की 16 दिसंबर को शादी है. वो पिछले आठ दिन से बैंक पैसे निकालने के लिए जा रहा है लेकिन ब्रांच मैनेजर ने पैसे देने से इनकार कर दिया है.

इससे नाराज गुलाम अशरफ भारतीय स्टेट बैंक बेगमपुर शाखा के बाहर धरने पर बैठ गया है और सुसाइड की धमकी दे रहा है. गुलाम ने बताया कि ब्रांच मैनेजर के कहने पर बैंक की सभी शर्तें पूरी कर दी लेकिन जब परिवार बैंक के बुलाने पर पैसे लेने गया तो बैंक के मैनेजर ने रिजर्व बैंक द्वारा जारी नई शर्तं सामने रख दी और पैसे देने से इनकार कर दिया.

Post a Comment

Previous Post Next Post