अखिलेश यादव ने दिये कांग्रेस से गठबंधन के संकेत!



नई दिल्ली (3 दिसंबर): यूपी के सीएम अखिलेश यादव ने आगामी विधानसभा चुनावों के लिए सारे पत्ते खोल कर रखे हैं। इसी के मद्देनजर अखिलेश ने एक बार फिर कांग्रेस के साथ गठबंधन के संकेत दिए हैं। यूपी सीएम ने कहा कि ऐसा (कांग्रेस-एसपी) गठबंधन 403 सीटों में से 300 से अधिक पर जीत दिला सकता है।
हालांकि अखिलेश यादव ने बीएसपी के साथ किसी भी प्रकार के गठबंधन की संभावनाओं से इनकार किया है। पिछले महीने अखिलेश यादव और एसपी सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव, दोनों ने ही चुनाव पूर्व किसी भी तरह के गठबंधन से इनकार किया था। मुलायम सिंह ने तो यहां तक कहा था कि गठबंधन नहीं केवल पार्टियों का एसपी में विलय हो सकता है।
यूपी में कांग्रेस के रणनीतिकार प्रशांत किशोर मुलायम और अखिलेश, दोनों से ही मुलाकात कर चुके हैं। अखिलेश ने इस संदर्भ में कहा कि किसी भी तरह के गठबंधन का अंतिम फैसला पार्टी सुप्रीमो मुलायम को ही लेना, वह केवल सुझाव दे सकते हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post