पुलिस के हत्थे चढ़ा मुर्दों का बीमा करवाने वाला शातिर



मुज़फ़्फ़रनगर। पुलिस ने शुक्रवार शाम नई मंडी थानाक्षेत्र के जानसठ बस स्टैंड से पुलिस ने एक शातिर 420 को गिरफ्तार किया है।
पकड़े गए उक्त हरेंद्र पुत्र कबल सिंह निवासी पिंडोरा थाना झिंझाना जनपद शामली ने बताया कि वह और उसका गिरोह मृत व्यक्तियों का बीमा कर मोटी रकम कमाते हैं। उक्त आरोपी ने बताया कि वर्ष 2011 में तेजपाल पुत्र जयभगवान निवासी नसीरपुर तितावी थाना 


केयर ऑफ़ मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार क्षेत्र जनपद मुज़फ़्फ़रनगर की मृत्यु हो गई थी। आरोपी शातिर ने मृत व्यक्ति के पीड़ितों से सैटिंग करके दस्तावेज़ लगा कर फ़र्ज़ी बीमा करवाया था और उसके पैसे लेकर फरार चल रहा था। शुक्रवार को एसआई राजेश शर्मा को जानकारी प्राप्त हुई कि उक्त हरेंद्र नई मंडी थानाक्षेत्र के जानसठ बस स्टैंड पर है। सूचना मिलते ही राकेश शर्मा ने कांस्टेबल वीरपाल के साथ आरोपी को दबोच लिया। नई मंडी पुलिस ने आरोपी से पूछताछ की तो आरोपी ने बताया कि उसके गिरोह में 6 अन्य साथी भी हैं। पुलिस ने आरोपी हरेंद्र पुत्र कबल सिंह को धारा 420, 467, 468,471 के तहत चालान कर जेल भेज दिया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post