बीजेपी के लिए नाक का सवाल बनी प्रचार सामग्री

बीजेपी की चुनाव प्रचार सामग्री

वाराणसी-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में उनसे जुड़ी प्रचार सामग्री क्या अब नीलाम की जाएगी?
दरअसल कैंट रेलवे स्टेशन के पार्सल घर में "फ़्लेक्स" की शक्ल में 32 क्विंटल के 50 बंडल लावारिस पड़े हैं.
इनमें केंद्र सरकार की योजनाओं के स्लोगन और प्रधानमंत्री की तस्वीर प्रचार सामग्री पर छपी है.
रेलवे इसे नीलाम कराकर इससे निजात पाना चाहता है.
उधर, वहां बीजेपी रेलवे से ये बातचीत करने में लगी है और रेलवे के लगाए क़रीब साढ़े तीन लाख की फ़ीस में राहत मांग रही है.
"अब 28 दिसंबर के दोपहर 3 बजे तक इन पार्सलों पर यही शुल्क तीन लाख 43 हज़ार 438 रुपए हो चुका है, जो बढ़ता जा रहा है. अगर जल्द कोई इन्हें लेने नहीं आया तो जनवरी में आधिकारिक फ़ैसले के बाद इनको नीलाम कर दिया जाएगा."

Post a Comment

Previous Post Next Post