लखनऊ। समाजवादी पार्टी में हंगामा थमने का नाम नहीं ले रहा है। पार्टी मुख्यालय और मुख्यमंत्री आवास के बाहर लोगों की भीड़ बढ़ती जा रही है।
कार्यकर्ताओं और आम लोगों की नजर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और मुलायम के अगले कदम पर है। इसी बीच रामगोपाल यादव ने कहा है कि पार्टी में समझौते की कोई संभावना नहीं है।
विवाद के बीच इटावा से लखनऊ रवाना हो रहे सपा के राष्ट्रीय महासचिव और वरिष्ठ नेता रामगोपाल यादव की बातों से मामला और बिगड़ता नजर आ रहा है।
न्यूज़ २४ के अनुसार रामगोपाल ने पत्रकारों से कहा कि मुलायम ने उन्हें 1 जनवरी को उम्मीदवारों की लिस्ट पर बातचीत के लिए बुलाया था, उससे पहले लिस्ट जारी कर दी गई और अब समझौते के आसार नहीं हैं।
Tags:
uttar pradesh